एक्टर अजय देवगन 2 अप्रैल को बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. अजय देवगन अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. उनकी एक्टिंग बहुत सराही जाती है. अजय को पिछली बार फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में देखा गया. इस फिल्म में वो रकुल प्रीत सिंह के अपोजिट थे. फिल्म में आर माधवन भी नजर आए थे. अब अजय के हाथ में कई फिल्में हैं. वो सीक्वल फिल्मों में दिखेंगे और बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे. आइए जानते हैं अजय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में.

Continues below advertisement

दृश्यम 3दृश्यम 3 को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में अजय के अलावा तबु, श्रेया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव जैसे स्टार्स थे. फिल्म में अजय विजय सलगांवकर के रोल में हैं. ये दृश्यम फ्रेंचायजी का तीसरा पार्ट है. ये फिल्म साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की दृश्यम का रीमेक है. इस सस्पेंस थ्रिलर के सारे पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था.

धमाल 4इस फिल्म को अजय प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में है. फिल्म को इंदर कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें संजय दत्त, और आर माधवन, रवि किशन, संजय मिश्रा जैसे स्टार्स होंगे. फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी.

गोलमाल 5रोहित शेट्टी डायरेक्टेड इस फिल्म की कुछ समय पहले ही अनाउंसमेंट हुई है. इस फिल्म में इस बार अक्षय कुमार की भी एंट्री हो गई है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, शरमन जोशी जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म में अक्षय कुमार बाल्ड लुक में नजर आ सकते हैं. गोलमाल रोहित शेट्टी की सक्सेसफुल फ्रेंचायजी है.

फिल्म शतक में अजय देवगन नैरेटर हैं. इसके अलावा अजय को फिल्म रेंजर में देखा जाएगा. इस फिल्म की अभी अनाउंसमेंट नहीं हुई है. फिल्म की शूटिंग चल रही है.