सुपरस्टार सलमान खान को मंगलवार को एक इवेंट में देखा गया. वो दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में प्रेसिडेंट कप 2026 के लिए पहुंचे. सलमान खान की प्रेजेंस से इवेंट चर्चा में आ गया. इस दौरान के कई सारे वीडियोज और फोटोज वायरल हैं. सलमान खान की सिक्योरिटी को लेकर भी फैंस परेशान दिखे.
सलमान खान को भीड़ ने घेरासलमान खान को इस इवेंट में भीड़ ने घेर लिया. लोग सलमान खान के साथ फोटोज और वीडियोज लेने की कोशिश करते दिखे. इस दौरान सलमान ने खुद को शांत रखा और जैसे-तैसे वहां से निकलते दिखे. सलमान को इस तरह भीड़ में फंसा देख फैंस उनकी सिक्योरिटी को लेकर परेशान हो गए. सोशल मीडिया पर फैंस सवाल कर रहे हैं कि सलमान के पास Y+ सिक्योरिटी होने के बाद भी इतने लोग उन तक कैसे पहुंचे.
बता दें कि समलान खान को लंबे समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उनके घर के बाहर फायरिंग तक हो चुकी है. इन्हीं सब कारणों से सलमान को कड़ी सिक्योरिटी में देखा जाता है. हालांकि, अब ऐसे भीड़ में घिरे सलमान को देखकर फैंस इसे उनकी सुरक्षा में लापरवाही बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सलमानखान भीड़ से घिरे दिखे और सिक्योरिटी गायब नजर आई. ये बहुत रिस्की है.
वहीं एक यूजर ने लिखा-Y + सिक्योरिटी उनके लिए काफी नहीं है. भीड़ बहुत ज्यादा थी. सिर्फ सलमान ही नहीं पैप्स भी हर्ट हो सकते थे. ये डरावना था.
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म सिकंदर में देखा गया. ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी. अब सलमान खान 'मातृभूमि' में नजर आएंगे. इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था जिसे बदलकर मातृभूमि कर दिया गया. फिल्म को सलमान खान फिल्म प्रोड्यूस कर रहा है. इसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब पोस्टपोन होने की खबरें हैं. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
