मुंबई: मशहूर गायक अदनान सामी ने एक सोशल मीडिया ट्रोल को जवाब दिया है, जिसने उनसे उनके पिता के बारे में पूछा था. ट्विटर पर गुरुवार को एक ट्रोल ने अदनान सामी से सवाल किया कि उनके पिता कहां पैदा हुए और कहां मरे.

इसके जवाब में अदनान सामी ने कहा, "मेरे पिता 1942 में भारत में पैदा हुए, 2009 में भारत में ही मरे. आगे बोलो."

सामी ब्रिटेन में पैदा हुए और पहले कनाडा की नागरिकता रखते थे. वे पाकिस्तानी मूल के हैं. उन्हें 2016 में भारतीय नागरिकता मिली थी.

'कभी तो नजर मिलाओ' और 'लिफ्ट करा दे' जैसे गानों के लिए भारत में मशहूर सामी कई सारे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने हमेशा कहा है कि उन्हें भारत से जो प्यार मिला है, वही उनके लिए 'सबकुछ' है.

आपको बता दें कि आज अदनान सामी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को इस खास दिन की मुबारकबाद भी दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "“ढेर सारे प्यार और दुआओं के साथ सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.”