Shruti Haasan Talk About Relationship: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) इनदिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ (Salaar) को लेकर चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में वह एक्टर प्रभास (Prabhas) के साथ नजर आने वाली हैं. इसके अलावा श्रुति अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है. डूडल आर्टिस्ट और इलस्ट्रेटर शांतनु हजारिका ( Santanu hazarika) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में छाई रहती हैं. दोनों को आए दिन एक साथ स्पॉट किया जाता है.

हाल ही में श्रुति ने एक इंटरव्यू के दौरान शांतनु संग अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस से जब बॉयफ्रेंड शांतनु संग रिलेशनशिप और शादी को लेकर सवाल किए गए तो, इसका जवाब देते हुए श्रुति ने कहा, ‘मुझे हम दोनों में एक चीज बहुत पसंद है और वो यह है कि हम दोनों परफेक्ट नहीं हैं.’

श्रुति ने कहा कि, मैं आमतौर पर अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा बातें नहीं करती हूं. लेकिन फिलहाल शांतनु के साथ रिलेशनशिप में ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि, हर कोई यह जानना चाहता है कि वो कौन है और मैं उनके कैसे मिली. श्रुति आगे कहती हैं-‘मैं उस शख्स पर गर्व करती हूं, जिसके साथ (शांतनु) मैं हूं. वो काफी अच्छा इंसान है और टैलेंटेड भी.’ हालांकि शादी को लेकर श्रुति ने कोई बात नहीं की.

श्रुति हासन ने शांतनु संग अपने रिलेशनशिप को कभी भी छिपाकर नहीं रखा. वह सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने और शांतनु के साथ पैपराजी को फोटो के पोज देने से भी कभी पीछे नहीं हटी. उन्होंने अपने रिश्ते को पूरी तरह से सार्वजनिक किया. श्रुति और शांतनु पिछले कुछ सालों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.

बता दें कि श्रुति हासन और शांतनु की मुलाकात 2020 में हुई थी. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करने लगे. फिर 2021 में दोनों लिवइन में रहने लगे. पैपराजी द्वारा अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है. सोशल मीडिया पर भी श्रुति अक्सर शांतनु के साथ फोटो वीडियो शेयर किया करती हैं.

ये भी पढ़ें- Shruti Haasan: क्या पेरेंट्स के तलाक का श्रुति हासन पर हुआ असर इसलिए नहीं करना चाहतीं शादी, खुद कही ये बात!

Salaar: प्रभास की फिल्म ‘सालार’ के लिए फैंस को करना पड़ेगा और इंतजार, मेकर्स ने इस कारण बीच में ही रोकी शूटिंग