चेन्नई: अभिनेता प्रभास की अगली 150 करोड़ रुपये में बनेगी. यह तीन भाषाओं में बनेगी, जिसकी सोमवार को आधिकारिक शुरुआत की गई. फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है. एक बयान में निर्माताओं ने कहा कि फिल्म एक साथ तेलुगू, तमिल और हिंदी में बनाई जाएगी. फिल्म के निर्देशक सुजीत होंगे. बताया जाता है कि प्रभास फिल्म में पुलिस अधकारी के भूमिका में होंगे. फिल्म की शूटिंग इस महीने के आखिर से होगी. इसमें संगीत शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी ने दिया है. फिल्म के अन्य कलाकारों और संबंधित सदस्यों का चुनाव जल्द कर लिया जाएगा.
विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
150 करोड़ रुपये में बनेगी प्रभास की अगली फिल्म
एजेंसी | 13 Feb 2017 04:20 PM (IST)
