चैंस द रैपर ने बेस्ट नवोदित कलाकार की कैटगरी में ग्रैमी जीता
एजेंसी | 13 Feb 2017 02:25 PM (IST)
लॉस एंजेलिस: गायिका जेनिफर लोपेज ने रविवार रात को हुए ग्रैमी अवार्ड समारोह में रैपर चैंस को बेस्ट नवोदित कलाकार का अवॉर्ड दिया. जेनिफर लोपेज ने 59वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट नवोदित कलाकार के नाम का ऐलान करने के दौरान कहा, "यह रात परिधानों और पुरस्कार के बारे में नहीं है, यह संगीत के बारे में है कि वह कैसे हमें प्रभावित करता है." गायिका ने फिर चैंस द रैपर का नाम पुकारा, जिन्होंने चेन स्मोकर्स, मैरेन मॉरिस और एंडरसन को हरा कर यह खिताब जीता. 23 साल के रैपर ने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने अपने माता-पिता, प्रेमिका क्रिस्टन कॉरली और 16 महीने की बेटी का भी शुक्रिया अदा किया.