बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इस वक्त हर जगह छाए हुए हैं. एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है. दरअसल, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने समाज की परवाह किए बिना 61 साल की उम्र में तीसरी शादी रचा ली हैं. उन्होंने 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग बेहद सादगी के साथ अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की. आमिर और गौरी की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Continues below advertisement

शादी के बाद पहली बार दिखे आमिर खानगौरी स्प्रैट संग शादी के बाद अब फाइनली आमिर खान की पहली झलक सामने आ गई है. उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Continues below advertisement

वीडियो में आमिर खान अपनी सोसाइटी के बाहर मेहमानों को सी-ऑफ करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके लुक पर फैंस की नजरें टिकी रह गईं.

ये भी पढ़ें:- अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता

कैसा है आमिर खान का लुक?शादी के खास मौके पर आमिर खान ने सादगी भरा ट्रेडिशनल लुक चुना. सामने आए वीडियो में वो ऑफ-व्हाइट कुर्ते और मैचिंग धोती में नजर आए. उन्होंने अपने लुक को ब्राउन फुटवियर और ब्लैक सनग्लासेस के साथ पूरा किया. हल्की दाढ़ी और मूंछ में उनका सिंपल अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस दौरान सबसे खास बात ये रही कि एक्टर के एक पैर में पायल देखने के लिए मिली, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. हालांकि, इस दौरान आमिर खान ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. मेहमानों को विदा करने के बाद वो सीधे अपने घर के अंदर चले गए.

आमिर खान की पिछली दोनों शादियां और तलाकबता दें कि आमिर खान ने साल 1986 में अपनी बचपन की दोस्त रीना दत्ता से शादी की थी, लेकिन 2002 में दोनों का तलाक हो गया. इस रिश्ते से उनके दो बच्चे आयरा और जुनैद हैं. रीना दत्ता से अलग होने के बाद आमिर ने प्रोड्यूसर किरण राव से साल 2005 में शादी रचाई, लेकिन 2021 में इनका भी तलाक हो गया. उनका एक बेटा आजाद राव खान है. अब आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बने हैं.

ये भी पढ़ें:- Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live: शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, गौरी स्प्रैट संग की रजिस्टर मैरिज, अंबानी फैमिली से राज ठाकरे तक हुए शामिल