बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंध रहे हैं. उनकी शादी घर पर ही हो रही है. इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी शामिल हुईं. अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर समेत कई बड़ी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

Continues below advertisement

आशुतोष गोवारिकर ने की शिरकतआशुतोष गोवारिकर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंचे. आमिर के करीबी दोस्तों में शुमार आशुतोष ने इस खास मौके पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. 

Continues below advertisement

आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंची अंबानी फैमिलीआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी पहुंचा है.

एली अवराम हुईं शादी में शामिलएक्ट्रेस एली अवराम भी आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंचीं.  इस खास मौके पर वह बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं और पैपराजी ने उनकी कई तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किए.

राज ठाकरे भी हुए शामिलपॉलिटिशियन राज ठाकरे भी आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंचे.   

बेटे जुनैद खान ने की शिरकतआमिर खान के बेटे जुनैद खान भी शादी समारोह से पहले अपने पिता के घर पहुंच गए. उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.  

 बेटी आयरा खान भी पहुंचीं घरआमिर खान की बेटी आयरा खान भी अपने पति नूपुर शिखरे के साथ शादी में शामिल होने के लिए पिता के घर पहुंचीं.

इरफान पठान भी बधाई देने पहुंचेइरफान पठान भी आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंचे. इस दौरान वो सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर एथनिक लुक में नजर आए. उन्होंने पैप्स को पोज भी दिए.

अमीन हाजी और करीम हाजी भी हुए शामिलएक्टर अमीन हाजी और करीम हाजी भी आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंचे.