'लैला मैं लैला' पर रणवीर सिंह ने किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल
एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | 04 Jun 2018 07:54 AM (IST)
इस बार रणवीर अपने एक दोस्त की शादी की पार्टी में माहौल बनाते नजर आए हैं. शादी में रणवीर सिंह 'लैला मैं लैला' गाने पर बेसुध होकर डांस करते नजर आ रहे हैं.
(तस्वीर: ट्विटर)
मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं जो सबसे ज्यादा बिंदास हैं. इन दिनों रणवीर जिस भी पार्टी में जाते हैं उसमें जान भर देते हैं. हाल ही में सोनम कपूर के रिसेप्शन में तो मानों रणवीर ने अपने डांस से आग ही लगा दी थी. अब एक बार फिर रणवीर सिंह अपने मैजिकल डांस की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार रणवीर अपने एक दोस्त की शादी की पार्टी में माहौल बनाते नजर आए हैं. शादी में रणवीर सिंह 'लैला मैं लैला' गाने पर बेसुध होकर डांस करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो रणवीर सिंह लवर नाम के ट्विटर हैंडल से अपलोड किया गया है. आपको बता दें कि 'लैला मैं लैला' हिंदी सिनेमा के सुपरहिट गानों में से एक है. ये फिल्म 'कुर्बानी' का गाना है. इसमें जीनत अमान ने अपने जलवे बिखेरे थे. यही गाना साल 2017 में शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में रिमेक कर इस्तेमाल किया गया था. इस रिमेक में सनी लियोनी ने अपना जलवा दिखाया था. रणवीर सिंह पार्टियों में जान भरने के अलावा फिलहाल सिंबा की शूटिंग में भी बिजी हैं. अभी कुछ दिन पहले ही रणवीर ने अपनी अगली फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग खत्म की है.