मुम्बई: बिग बॉस सीजन 10 के विवादित कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम का आज गाजियाबाद में अपने घर पर निधन हो गया. कुछ महीने पहले वो कोरोना वायरस का शिकार हो गये थे जिससे वो ठीक हो गये थे,‌ लेकिन लकवा का शिकार होने के कारण वे चलने फिरने में असमर्थ थे और उनकी तबीयत दिनों-दिन बिगड़ती जा रही थी.
बिग बॉस के घर पर रहते हुए उनके कई विवाद सामने आए थे और सह-प्रतियोगी बानी जे पर पेशाब फेंकने के चलते सलमान खान ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाया था.
शो में रहते हुए उनपर अपने सह-प्रतियोगियों की चीजें चुराने के इल्जाम भी उनपर खूब लगे थे. अपने सह-प्रतियोगियों से उनके लड़ाई-झगड़े भी हमेशा से चर्चा का विषय हुआ करते थे.
सुप्रीम कोर्ट को लेकर की गयी एक टिप्पणी के चलते उनपर अवमानना के तौर पर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था.
शो से बाहर आने के बाद भी वो लगातार विवादों में घिरे रहे और एक बार तो उन्होंने बिग बॉस का सेट तक तोड़ डालने की धमकी दे डाली थी.
शो से बाहर आकर उन्होंने सलमान खान के खिलाफ कई बार बयानबाजी भी की. शो से बाहर आने के बाद तमाम तरह के ऊल-जलूल बयानों और हरकतों को लेकर भी वो अक्सर चर्चा में रहा करते थे.
यह भी पढे़ं-जानिए कौन हैं रिहाना जिन्होंने किसान आंदोलन पर किया ट्वीट तो मच गया बवालक्या पॉप स्टार रिहाना मुसलमान हैं? Google में सर्च कर रहे लोग, जानिए क्या है Rihanna का ReligionVamika Meaning: बेटी वामिका को बाहों में निहारते विरुष्का की पहली फैमिली फोटो वायरल, जानिए क्या है बच्ची के नाम का मतलबपॉप स्टार रिहाना के बाद ग्रेटा थनबर्ग का भी किसानों को समर्थन, अबतक इन ग्लोबल सेलिब्रिटीज ने उठाई आवाज़