Namrata Malla Bikini video On 'Beshram Rang' Song Going Viral: नम्रता मल्ला को भोजपुरी वर्ल्ड में बिकनी बेब के नाम से पुकारा जाता है, और जब से सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के गाने 'बेशर्म रंग' (Beshram Rang) में बिकनी को लेकर विवाद हुआ है, तब से रोजाना किसी न किसी भोजपुरी अभिनेत्री की भगवा रंग में कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आ रही है. और अब इस लिस्ट में बिकनी बेब नम्रता मल्ला का नाम भी जुड़ गया है. नम्रता मल्ला (Namrata Malla) हमेशा से ही अपनी बेबाकी के लिए पहचानी गई हैं.  एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज किसी की आंखों में चुभा है तो कोई उनके इस अंदाज पर मर मिटा है. 

वायरल हुआ नम्रता का भगवा रंग बिकिनी वीडियो

बात बिकिनी की चल रही हो और बिकनी बेब ही इस विवाद में ना उतरे तो क्या ही मजा. देखिए ना हाल ही में नम्रता मल्ला ने दीपिका पादुकोण को सपोर्ट करते हुए भगवा रंग में अपनी एक बिकनी वीडियो शेयर की है. इस वीडियो के साथ उन्होंने बैकग्राउंड में बेशर्म रंग गाना लगाया है. बीच समुंदर में बाल झटकाते हुए मजेदार डांस करते हुए नम्रता मल्ला ने इस चिंगारी में आग लगा दी है.

नम्रता की वीडियो पर सामने आया फैंस का रिएक्शन

नम्रता मल्ला कि इस वीडियो को देख फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि अरे कहां गए बॉयकॉट गैंग वाले... तो वहीं दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि बॉयकॉट गैंग भगवा बिकनी वाली मिल गई.. नम्रता मल्ला के चाहने वाले इस दौरान उनको एहतियात बरतने के लिए भी कहते नजर आए हैं. इंटरनेट पर नम्रता मल्ला की ये वीडियो देखते ही देखते खूब वायरल हो गई है. फैंस भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Christmas 2022: Ram Charan से लेकर Allu Arjun तक साउथ के इन स्टार्स ने खेला सीक्रेट सेंटा गेम, यहां देखें इनसाइड फोटो