मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस करीना कपूर के कजिन अरमान जैन को आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऑफिस पहुंचे हैं. ईडी अरमान से टॉप्स ग्रुप केस में पूछताछ के लिए बुलाया है. उन पर आरोप पर आरोप है कि उन्होंने टॉप्स ग्रुप से रिश्वत लेकर कंपनी का ब्लैकलिस्ट में शामिल नहीं किया है. फिलहाल ईडी इस मामले में अरमान से पूछताछ कर रही है.
बता दें कि ईडी ने इस मामले में अरमान जैन को पहले भी समन भेजा था. इस समन में उन्हें 11 फरवरी को ईडी ऑफिस में पेश होना था. लेकिन उनके 9 फरवरी को 2021 को उनके मामा और दिग्गज एक्टर राजीव कपूर का निधन हुआ था. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के वजह से अरमान 11 फरवरी को ईडी के सामने पेश नहीं हुए.
ईडी ने 16 फरवरी को दोबारा समन भेजा और 17 फरवरी को ईडी ऑफिस में पेश होने के लिए कहा. अरमान कुछ देर पहले ईडी ऑफिस में जाते हुए स्पॉट हुए हैं. ईडी उनसे टॉप्स ग्रुप केस को लेकर धन शोधन मामले में पूछताछ कर रही है. हाल ही में ईडी ने पेद्दार रोड स्थित अरमान के घर पर छापा मारा था, जहां वह अपनी मां के साथ रहते हैं. ईडी को अरमान के घर से केस से जुड़े कई सबूत मिले हैं.
करीबी दोस्त हैं जांच करने वालों में एक अधिकारी अरमान को कथित तौर पर कई मौकों पर ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वो पेश ईडी के सामने पेश नहीं हुए. अरमान शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के बेटे, विहंग के करीबी दोस्त है, जो मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच में भी है. बता दें कि अरमान जैन ने 2014 में 'लेकर हम दीवाना दिल' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की. 2020 में, अभिनेता ने अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए . ये भी पढ़ें-शाहरुख की बेटी Suhana Khan की ये ग्लैमरस तस्वीरें देखकर क्रेजी हुए लोग, ऐसा क्या है खास? जानिए
