सुहाना खान बॉलीवुड की फेमस स्टार किड्स में से एक हैं. भले ही सुहाना ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया लेकिन उनकी पॉपुलैरेटी किसी स्टार से कम नहीं है. सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और आए दिन अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करतीं रहतीं है, जिसे सुहाना के फैंस काफी पसंद करते हैं.
इन तस्वीरें में सुहाना अपनी फ्रेंड्स के साथ एक से बढ़कर एक पोज दे रहीं है. इन तस्वीरों को देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सुहाना कितनी स्टाइलिश हैं. खूबसूरती में सुहाना किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. सुहाना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं और फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं.
न्यूयॉर्क में पढाई कर रहीं हैं सुहाना आपको बता दें कि सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई कर रहीं हैं. हाल ही में सुहाना न्यूयॉर्क वापस गई हैं. जहां उन्हें छोड़ने पापा शाहरुख खान और भाई अबराम गए थे. एयरपोर्ट पर सुहाना, शाहरुख और अबराम की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुआ था.
लॉकडाउन के दौरान सुहाना यूएस से वापस मुंबई आ गई थीं, जहां उन्होंने अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. एक इंटरव्यू में सुहाना की मां गौरी खान ने बतया था कि , उनकी बेटी पूरे लॉकडाउन में अपनी ऑन लाइन क्लालेस और प्रोजेक्ट में बिजी रही. सुहाना अब वापस न्यूयॉर्क चली गई हैं जहां वो पढ़ाई के साथ मजकर मस्ती करतीं भी नजर आतीं हैं.