Hindi TV Shows Based On Regional Shows: छोटा पर्दा अब मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन गया है. आलम ये है कि इसकी पॉपुलैरिटी धीरे धीरे बड़े पर्दे के बराबर पहुंचने लगी है. लोगों को इसमें काफी अलग कंटेंट मिल रहा है और ये इसकी लोकप्रियता के लिए काफी है. खैर, आज हम छोटे पर्दे की बात नहीं करेंगे बल्कि छोटे पर्दे पर आने वाले उन हिट सीरियल्स के बारे में बताएंगे जो फिल्मों की तरह ही दूसरी रीजनल सिनेमा से एडॉप्ट किए गए हैं. 

Anupamaa रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा सीरियल इस वक्त सबसे हिट सीरियल है. टीआरपी में भी ये नंबर 1 पर है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बंगाली टीवी शो श्रीमोई का हिंदी रीमेक है. सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि इसे मराठी में भी बनाया जा चुका है. 

Gustakh Dilलव ट्राएंगल पर आधारित ये शो भी काफी पसंद किया गया था. लेकिन ये भी बंगाली टीवी शो  Bou Katha Kou का हिंदी रीमेक था. इस सीरियल में सना आमिन शेख, वैभव रॉय नजर आए थे. 

Kulfii Kumar Bajewalaकाफी समय तक लोगों का मनोरंजन करने वाला कुल्फी कुमार बाजेवाला फिलहाल ऑफ एयर हो चुका है. लेकिन ये भी बंगाली शो Potol Kumar Gaanwala का ही हिंदी रीमेक था. इस शो की कहानी काफी अलग थी और इसीलिए इसे काफी पसंद किया गया था. 

Sasural Genda Phoolरागिनी खन्ना स्टारर ये शो भी काफी समय तक लोगों के दिलों में छाया रहा. और इसे खूब पसंद किया गया. एक बड़े घर की बेटी मिडल क्लास फैमिली की बहू बनकर आई तो ये कहानी लोगों के दिलों को भाई. ये शो भी बंगाली शो Ogo Bodhu Sundari से अडॉप्ट किया गया था. 

Pavitra Rishta अंकिता लोखंडे और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का सबसे हिट शो पवित्र रिश्ता लोगों को खूब भाया. यही कारण है कि इसका दूसरा पार्ट आ रहा है. लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि ये शो भी तमिल के हिट शो Thirumathi Selvam का हिंदी रीमेक है.  

ये भी पढ़ेंः Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम Jennifer Mistry ने किया खुलासा, Dilip Joshi को नहीं थी इस बात की जानकारी