बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) दोनों ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं आलिया और दीपिका में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का फेक्टर भी कॉमन है. लेकिन आज हम यहां इनकी लव स्टोरी के बारे में बात नहीं करने वाले बल्कि आलिया और दीपिका के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे.
दरअसल, एक इंटरव्यू के लिए दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट एक साथ पहुंची थीं जहां उन्होंने खुलासा किया कि एक बार वो दोनों पुरुष शौचालय में चली गई थीं. आलिया और दीपिका ने कुछ साल पुराना किस्सा शेयर करते हुए कहा- 'बर्लिन में आईफा अवॉर्ड के वक्त जब शो खत्म हो गया तो दीपिका और आलिया ने अपने कुछ दोस्तों के साथ एक कॉन्सर्ट में जाने का फैसला किया. इस दौरान दोनों को टॉयलेट जाना था. जब आलिया और दीपिका फीमेल शौचालय के पास गईं तो उन्हें वहां काफी लंबी लाइन मिली. लंबी लाइन देखने के बाद आलिया और दीपिका पुरुष शौचलाय की तरफ गईं. वहां कुछ पुरुष खड़े हुए थे मगर दोनों उन लोगों को हटा कर सीधा शौचालय के अंदर चली गईं.' इंटरव्यू में आलिया और दीपिका ने बताया कि वो ऐसा कई बार कर चुकी हैं.
बात करें आलिया और दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की जल्द ही आलिया फिल्म 'आरआरआर', 'ब्रम्हास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी'में नजर आएंगी. वहीं, दीपिका के पास भी '83', 'द इंटर्न' और 'पठान' जैसी कई बड़ी फिल्में हैं.
यह भी पढ़ेंः
जब हॉस्पिटल में भर्ती थे Rajesh Khanna, प्रड्यूसर्स ने बुक करवा लिए थे बराबर के कमरे
