Priyanka Chopra Akshay Kumar Affair: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि नजदीकियों के चलते भी चर्चाओं में रह चुके हैं. जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय प्रियंका और अक्षय एक-दूसरे के काफी करीब चले गए थे. कहते हैं कि साल 2003 में आई फिल्म ‘अंदाज़’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका और अक्षय के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं. वहीं साल, 2004 में आई फिल्म ‘ऐतराज़’ में भी इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को देखने देखने को मिली थी. ख़बरों की मानें तो यही वो समय था जब फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की ख़बरों ने रफ़्तार पकड़ ली थी.
एक और जहां बड़े पर्दे पर इनकी जोड़ी हिट थी वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पर्सनल लाइफ में भी ये दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे. बहरहाल, इसी बीच यह खबर अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना तक पहुंचीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद खिलाड़ी कुमार के घर पर जमकर हंगामा हुआ था. ख़बरों की मानें तो ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को कसम खिलाई कि वे आज के बाद कभी भी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे.
आपको बता दें कि इसके बाद साल 2005 में आई फिल्म ‘वक्त : रेस अगेंस्ट टाइम’ में अक्षय कुमार आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आए थे. इस बीच एक बार जब अक्षय कुमार चर्चित चैट शो ‘आप की अदालत’ में नज़र आए थे तब एक्टर से प्रियंका के साथ काम करने को लेकर सवाल पूछा गया था.
Katrina Kaif को स्कर्ट में देखकर जब गुस्सा हो गए थे Salman Khan, कही थी ये बात!