बॉलीवुड के इतिहास में अब तक कई आईकॉनिक जोड़ियां रही हैं जिन्हें फैंस ने स्क्रीन पर और रीयल लाइफ दोनों में ही बेहद पसंद किया है. ये ऐसी जोड़ियां हैं जो अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चर्चा में रही. इन जोड़ियों ने रील लाइफ के साथ-साथ रीयल लाइफ में भी एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई लेकिन इनका प्यार मुकम्मल नहीं हो सका. तो चलिए आज की स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताते हैं.

Salman Khan-Aishwarya Rai- जब भी बॉलीवुड में अधूरे प्यार की दास्तां बया की जाती है तो सबसे पहले सलमान खान और ऐश्वर्या राय का जिक्र होता है. फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) के सेट पर शुरू हुई सलमान-ऐश्वर्या की प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ था. एक रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या ने सलमान के गुस्से से परेशान होकर उनसे अलग होने का फैसला किया. जिसके बाद ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से शादी कर ली औऱ सलमान आज भी सिंगल हैं.

Shahid Kapoor-Kareena Kapoor- 'फिदा', '36 चाइना टाउन' और 'जब वी मेट' जैसी फिल्मों में काम कर चुके शाहिद कपूर और करीना कपूर ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया था. लेकिन धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता कमज़ोर पड़ने लगा. फिल्म 'टशन' के दौरान करीना, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के नज़दीक आती गई और शाहिद से दूर होती चली गईं. एक-दूसरे से अलग होने के बाद करीना ने सैफ अली खान से शादी कर घर बसा लिया तो वहीं शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत (Mira Rajput) से शादी कर ली.

John Abraham-Bipasha Basu- लगभग 9 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने अलग होने का फैसला किया. खबरों की मानें तो दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन पर्सनल बातों को लेकर दोनों में अनबन होने लगी जिसके बाद दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला किया. बिपाशा ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan SIngh Grover) से शादी कर ली और जॉन भी अब अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं.

Amitabh Bachchan-Rekha- इस लिस्ट में अमिताभ और रेखा का जिक्र ना हो ये कैसे हो सकता है भला? दोनों ने 'मिस्टर नटवरलाल', 'गंगा की सौगंध', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'सिलसिला' जैसी शानदार फिल्मों में साथ काम किया. उस वक्त अमिताभ और रेखा की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही तरफ सुपरहिट थी. जहां रेखा ने अमिताभ के साथ अपने रिश्ते को कभी नहीं छिपाया तो वहीं अमिताभ ने इसके बारे में हमेशा चुप्पी ही साधी.

Ranbir Kapoor- Deepika Padukone- एक वक्त था जब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के रिश्ते की चर्चा हर तरफ होती थी. दीपिका ने तो रणबीर के नाम के इनीशियल्स का टैटू भी अपनी बॉडी पर बनवा लिए थे. लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं सका. एक इंटरव्यू में, रणबीर ने दीपिका को धोखा देने की बात को कुबूल भी किया था. आज दीपिका, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं तो वहीं रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट ((Alia Bhatt) के साथ रिलेशनशिप में हैं.