WB Panchayat Election 2023 Voting Live: हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही वोटिंग, गृह मंत्रालय को रिपोर्ट देने दिल्ली पहुंचे राज्यपाल
Bengal Panchayat Election 2023 Live: बंगाल में आज फिर कुल 697 बूथों पर मतदान होना है. 8 जुलाई को मतदान के दौरान हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है. यहां पढ़ें वोटिंग से जुड़ा हर अपडेट.
ABP LiveLast Updated: 10 Jul 2023 08:57 AM

बैकग्राउंड
WB Panchayat Election 2023 Voting Live: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए शनिवार (8 जुलाई) को मतदान हुआ था. इस दौरान कई जिलों से हिंसक घटनाएं सामने आईं. हिंसक...More
WB Panchayat Election 2023 Voting Live: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए शनिवार (8 जुलाई) को मतदान हुआ था. इस दौरान कई जिलों से हिंसक घटनाएं सामने आईं. हिंसक झड़पों में कुल 15 लोगों की मौत हुई. इसके बाद से ही राज्य में तमाम राजनीतिक दल एक दूसरे पर इसका आरोप लगा रहे हैं. मतदान खत्म होने के बाद राज्य चुनाव आयुक्त (SEC) राजीव सिन्हा ने शनिवार की शाम को कहा था कि सुपरवाइजर और रिटर्निंग अधिकारियों से रिपोर्ट मिलने के बाद वोट से छेड़छाड़ की शिकायतों पर गौर करने और हिंसा वाली जगहों पर फिर से मतदान पर फैसला करेंगे. मतदान के दौरान हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए रविवार (9 जुलाई) को पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की कि उन सभी बूथों पर सोमवार (10 जुलाई) को फिर से मतदान होगा जहां ग्रामीण चुनावों के लिए मतदान रद्द घोषित कर दिया गया है. एसईसी ने रविवार शाम को एक बैठक की, जिसमें वोट से छेड़छाड़ और हिंसा की रिपोर्टों का अध्ययन किया गया. कुल 604 बूथों पर होना है मतदान अधिकारियों ने बताया कि जिन जिलों में पुनर्मतदान की घोषणा की गई, उनमें सबसे ज्यादा मुर्शिदाबाद में 175 बूथ हैं, इसके बाद मालदा में 112 बूथ हैं. हिंसा प्रभावित नादिया में 89 बूथों पर पुनर्मतदान होगा, जबकि उत्तर में और दक्षिण 24 परगना जिलों में 46 और 36 बूथों पर पुनर्मतदान होगा. कुल 697 बूथों पर आज मतदान होना है. केंद्रीय सुरक्षाबलों की निगरानी में होगा मतदान बता दें कि, शनिवार को 74 हजार पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी. इस दौरान जमकर हिंसा हुई और पोलिंग बूथों पर मारपीट, बूथ लूटने और आगजनी करने की घटनाएं सामने आईं थी. हिंसा में कई लोगों की मौत भी हुई और कई लोग घायल हो गए.अब चुनाव आयोग ने कई बूथों को चिह्नित करते हुए आज दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है. इसके लिए तैयारियों पूरी कर ली गई हैं. मतदान केंद्रीय सुरक्षाबलों की निगरानी में कराया जाएगा.
पंचायत चुनाव: 696 बूथों पर पुनर्मतदान जारी
पश्चिम बंगाल में 19 जिलों के 696 बूथों पर सोमवार सुबह 7 बजे पुनर्मतदान जारी है. यहां हिंसा के बीच करीब 18 लोगों की मौत के बाद पंचायत चुनाव के लिए मतदान रद्द घोषित कर दिया गया था. हर बूथ पर राज्य पुलिस के अलावा चार केंद्रीय बल के जवान तैनात होंगे. जिन जिलों में पुनर्मतदान हो रहा है, हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 बूथ हैं, इसके बाद मालदा में 109 बूथ हैं.