Uttarakhand Poll Of Polls: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Election 2022) को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) हो या मुख्य विपक्षी कांग्रेस (Congress), जोर शोर से प्रचार में जुटी है. आम आदमी पार्टी (AAP) भी इस चुनाव में धुआंधार अभियान चला रही है. इस बीच एबीपी न्यूज़ पोल ऑफ पोल्स लेकर आया है. इस सर्वे में सात एजेंसियों का आंकड़े हैं. 

ज्यादातर सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखी जा रही है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, बीजेपी को 36 से 40 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस को 26 से 30 सीटें मिल सकती है. वहीं आप को एक से 3 सीटों से संतोष करना पड़ सकती है. अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है.

सी वोटर के मुताबिक, बीजेपी को 31 से 37, कांग्रेस को 30 से 36, आप को 2 से चार और अन्य को 0 से एक सीट मिल सकती है. वहीं Times now- VETO और India Ahead-ETG के सर्वे को देखें तो बीजेपी आसानी से लगातार दूसरी बार सरकार बना सकती है. Times now- VETO के मुताबिक, बीजेपी को 44 से 50 मिल सकती हैं. कांग्रेस को 12 से 15, और आप को पांच से आठ सीटों से संतोष करना पड़ सकता है.

जबकि DB Live के सर्वे में कहा गया है कि 40 से 42 सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बना सकती है. वहीं बीजेपी के खाते में 26 से 28 सीटें जा सकती हैं. DB Live की मानें तो आप खाता खोलने में भी असफल रह सकती है. अन्य के खाते में एक से तीन सीटें जा सकती है.

सर्वे एजेंसियांबीजेपीकांग्रेसआपअन्य
C Voter31-3730-362-40-1
रिपब्लिक-P MARQ36-4225-310-20-0
Zee-डिजाइन बॉक्स्ड31-3533-370-20-1
Polstrat NewsX36-4125-302-40-0
India Ahead-ETG46-5016-201-31-3
DB Live26-2840-420-01-3
Times now- VETO44-5012-155-80-2
Poll of Polls36-4026-301-30-1

उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं और किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है. राज्य में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और चुनाव नतीजों की घोषणा 10 मार्च को होगी. चुनाव में बीजेपी पुष्कर सिंह धामी तो वहीं कांग्रेस हरीश रावत के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है. वहीं आप ने अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है.

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रेस 11 सीटों पर सिमट गई थी. वहीं दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली थी.

अमित शाह को दिए 'वचन' और Congress में वापसी को लेकर 'घोषणापत्र' में क्या कुछ बोले Harak Singh Rawat?