UP Election 2022 Poll of Polls: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सियासी पारा भी बढ़ रहा है. इस बीच एबीपी न्यूज़ पोल ऑफ पोल्स लेकर आया है. इस सर्वे में आठ एजेंसियों का सर्वे शामिल है. ज्यादातर सर्वे में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है. वहीं समाजवादी पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है. सी वोटर के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को कुल 403 सीटों में से 223 से 235 सीटें मिल सकती है. वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में 145 से 157 सीटें जा सकती है. बीएसपी को आठ से 16 तो कांग्रेस कोक 3 से सात सीटें मिल सकती है.

हालांकि DB Live के सर्वे में समाजवादी पार्टी को बहुमत मिल सकता है. सपा को 203 से 211, बीजेपी को 144 से 152, बीएसपी को 12 से 20 और कांग्रेस को 19 से 27 सीटें मिल सकती है. वहीं पोल ऑफ पोल्स पर नजर डालें तो बीजेपी को 224 से 236 सीटें मिल सकती है. समाजवादी पार्टी के खाते में 144 से 156 सीटें जा सकती है. बीएसपी को आठ से 13 जबकि कांग्रेस को 5 से 9 सीटें मिल सकती है.

सर्वे एजेंसीबीजेपीएसपीबीएसपीकांग्रेस
C Voter223-235145-1578-163-7
Zee-डिजाइन बॉक्स्ड245-267125-1485-93-7
इंडिया टीवी230-235160-1652-53-7
रिपब्लिक-P MARQ252-272111-1318-163-9
Polstrat NewsX235-245120-13013-164-5
DB Live144-152203-21112-2019-27
Times now- VETO240143108
इंडिया न्यूज- जन की बात226-246144-1608-120-1
Poll of Polls224- 236144-1568-135-9

2017 नतीजे2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी. समाजवादी पार्टी को 47, बीएसपी को 19, अपना दल (ADAL) को 9, कांग्रेस को सात, एसबीएसपी को चार, NINSHAD को एक, आरएलडी को एक सीट पर जीत मिली थी. तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी.

UP Election: Congress ने जारी की उम्मीदवारों की Second List, 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट