नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने के पूर्वानुमान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से मुलाकात की और उनका आभार प्रकट किया. यह बैठक बीजेपी मुख्यालय में हुई.
इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित एनडीए सरकार में घटक दलों के मंत्री भी शामिल हुए. बैठक का नाम 'स्वागत और आभार मिलन समारोह' रखा गया. इसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, रामविलास पासवान, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, राधामोहन सिंह, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल आदि शामिल हुए.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए के शीर्ष नेताओं को मंगलवार को रात आठ बजे रात्रिभोज पर आमंत्रित किया है. डिनर के लिए एनडीए के 29 नेताओं को बुलाया गया है. नेताओं का डिनर शुरू हो गया है.
सुनील जोशी की हत्या का मामला फिर से खोलेगी कमलनाथ सरकार, इस मामले में बरी हो चुकी हैं साध्वी प्रज्ञा
यह भी देखें
