Tamil Nadu Assembly Elections 2026: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला किया है. उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वे समझौता कर चुके हैं और उनके पिछले फैसलों की वजह से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन पर पूरी तरह से कंट्रोल कर पा रही है.

Continues below advertisement

AIADMK को कंट्रोल करने वाले शाह-मोदी के नियंत्रण में- राहुल

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के थूथुकुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाकर अपनी पसंद के व्यक्ति को बैठा दिया, क्योंकि नीतीश समझौता कर चुके थे और राज्यसभा भेजे जाने के बाद उन्होंने कोई विरोध नहीं किया.

Continues below advertisement

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘जो लोग AIADMK को कंट्रोल करते हैं, वे पूरी तरह से अमित शाह और मिस्टर नरेंद्र मोदी के कंट्रोल में हैं. देखिए बिहार में क्या हुआ, CM को हटा दिया गया और एक BJP के आदमी को बिठा दिया गया. क्यों? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बिहार के CM एक कॉम्प्रोमाइज्ड आदमी थे. उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा और चुपचाप राज्यसभा चले गए.’

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान दौरा रद्द, पचपदरा रिफाइनरी में आग की वजह से स्थगित हुआ लोकार्पण

BJP तमिलनाडु में ऐसी सरकार चाहती है, जो उसके कंट्रोल में रहे- राहुल

उन्होंने बिहार के उदाहरण देते हुए तमिलनाडु को लेकर चिंता जताई और कहा, ‘BJP तमिलनाडु में भी यही करना चाहती है. वे एक ऐसी सरकार चाहते हैं जिसे वे कंट्रोल कर सकें और एक ऐसा CM जो ठीक वही करे जो वे कहते हैं, जो हम उन्हें कभी नहीं करने देंगे. चाहे उनका कोई भी सपना हो, वे कभी भी तमिलनाडु के लोगों और सरकार को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.’

23 अप्रैल को तमिलनाडु में होने वाला है चुनाव

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को चुनाव होने वाला है. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु का चुनाव एक ही फेज में कराना निश्चित किया है. राज्य में मतदान के बाद वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा अगले महीने 4 मई, 2026 को की जाएगी. तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला DMK के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन और AIADMK के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के बीच माना जा रहा है, जिसमें भाजपा और PMK सहयोगी दल हैं.

यह भी पढ़ेंः नकली नौकरी का मायाजाल, और असली वीजा… कैसे H1B Visa फ्रॉड के चलते US में फंसे 2 भारतीय