नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर राजनीतिक दलों में दल बदल का सिलसिला अभी चल रहा है. आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नज़र सिंह मानशाहिया आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. आप विधायक नज़र सिंह मानशाहिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी पार्टी की सदस्या ग्रहण की है.
इससे पहले नजर सिंह की आप के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा के साथ जाने की खबरें थी. बता दें कि सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी पर अपनी मूल विचाराधारा और सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी. जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी.
पार्टी को एक और झटका एसएस फुल्का के रूप में लगा था. पार्टी के वरिष्ठ नेता और वकील एचएस फुल्का ने पार्टी से हाल में ही इस्तीफा दे दिया. एचएस फुल्का ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा सौंपा.
यह भी देखें
