लोकनीति-सीएसडीएस और एबीपी न्यूज का सर्वे LIVE UPDATE
# किसे मिल सकती है कितनी सीट
कर्नाटक चुनाव में किस पार्टी को मिल सकती हैं कितनी सीटें?
- कांग्रेस -97 सीटें
- बीजेपी - 84 सीटें
- जेडीएस -37 सीटें
- अन्य -4 सीटें
एबीपी न्यूज सीएसडीएस लोकनीति के सर्वे में यह स्पष्ट समझ आ रहा है कि कांग्रेस 97 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन रही है लेकिन बहुमत से दूर है. कांग्रेस को 97 सीटें, बीजेपी को 84 और किंग मेकर बन रही जेडीएस को 37 सीटें मिलने की संभावना है.
# 38 प्रतिशत जनता कांग्रेस के साथ, बीजेपी पिछड़ी
- कांग्रेस- 38 %
- बीजेपी -33 %
- जेडीएस+ 22%
एबीपी न्यूज लोकनीति और सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस वोट शेयर में बीजेपी पर भारी है. कांग्रेस और बीजेपी के बीच करीब 5 प्रतिशत वोट शेयर का अंतर है. जहां कांग्रेस को 38 प्रतिशत लोगों का समर्थन हासिल हो रहा है वहीं बीजेपी को 33 प्रतिशत समर्थन मिल रहा है. हालांकि जेडीएस भी 22 प्रतिशत लोगों के समर्थन से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है.
# मोदी का कामकाज कैसा लगा ?
- बहुत अच्छा- 23 %
- अच्छा- 45 %
- खराब- 16%
- बहुत खराब- 12%
सर्वे में जब लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज के बारे में पूछा गया तो केंद्र सरकार के लिए बेहद अच्छी खबर सामने आई है. पीएम मोदी के समर्थन में 68 प्रतिशत लोगों की राय है. पीएम के कामकाज को करीब 68 प्रतिशत लोगों ने अच्छा बताया है.
# सिद्धारमैया का कामकाज कैसा रहा ?
- बहुत अच्छा- 29 %
- अच्छा- 43 %
- खराब- 15%
- बहुत खराब- 10%
सूबे के सीएम सिद्धारमैया को 72 प्रतिशत लोगों से सराहा है. जबकि महज 10 प्रतिशत लोगों ने बहुत खराब और 15 प्रतिशत लोगों खराब बताया है. इससे यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री के कामकाज को लेकर लोगों के बीच कोई नाराजगी नहीं है.
# कौन सी पार्टी सबसे भ्रष्ट है ?
- कांग्रेस- 41%
- बीजेपी- 44%
- जेडीएस- 4%
कैसे किया गया सर्वे? कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले कर्नाटक के फाइनल ओपिनियन पोल के जरिये एबीपी न्यूज ने CSDS-लोकनीति के साथ कर्नाटक का मूड जानने की कोशिश की है. ये सर्वे 27 अप्रैल से 3 मई के बीच किया गया है. 56 विधानसभा सीटों की 224 बूथों पर जाकर 4929 लोगों की राय ली गई है.
