Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी दल प्रचार शुरू कर चुके हैं. सत्ताधारी बीजेपी ने भी प्रचार शुरू करने के साथ कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. राज्य में कुल 80 सीटें हैं. ऐसे में जल्द ही पार्टी बची हुई सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतार सकती है. यहां हम उन 24 सीटों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें बीजेपी जल्द ही अपने उम्मीदवार उतार सकती है.

यूपी में बीजेपी के साथ राष्ट्रीय जनता दल और अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल भी है. ऐसे में इन दोनों दलों को दो-दो सीट दी जा सकती है. वहीं एक सीट ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव राष्ट्रीय समाज पार्टी को मिल सकती है. इसी वजह से बीजेपी के यूपी में सिर्फ 24 नए उम्मीदवारों के नाम का एलान करने की संभावना है.

बची हुई 24 सीटों पर किसे मिलेगा मौका?मेरठ से मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कट सकता है. अभिनेता अरुण गोविल को या किसी अन्य बड़ी हस्ती को यहां से टिकट मिल सकता है. वहीं, गाजियाबाद में जनरल वीके सिंह की जगह अनिल अग्रवाल चुनाव लड़ सकते हैं. बरेली में संतोष गंगवार की जगह युवा चेहरे को मौका दिया जा सकता है. पीलीभीत से वरुण गांधी और सुल्तानपुर से मेनका गांधी की जीत तय है. देवरिया से रमापति त्रिपाठी को फिर टिकट मिल सकता है. मैनपुरू से जयवीर सिंह और रायबरेली से मनोज पांडे चुनाव लड़ सकते हैं. सहारनपुर से सुरेश राणा को टिकट मिल सकता है. हालांकि, कैसरगंज से उनकी जगह किसी नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी में बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

वाराणसीनरेंद्र मोदी
कैरानाप्रदीप कुमार
मुजफ्फरनगरसंजीव बालियान
नगीनाओम कुमार
रामपुरघनश्याम लोधी
संभलपरमेश्वर लाल सैनी
अमरोहाकंवर सिंह तंवर
गौतमबुद्धनगरमहेश शर्मा
बुलंदशहरभोला सिंह
मथुराहेमा मालिनी
आगरासत्यपाल सिंह बघेल
फतेहपुर सीकरीराजकुमार चाहर
एटाराजवीर सिंह
धौरहरारेखा वर्मा
सीतापुरराजेश वर्मा
हरदोईजय प्रकाश रावत
मिश्रिखअशोक रावत
उन्नावसाक्षी महाराज
मोहनलालगंजकौशल किशोर
आंवलाधर्मेंद्र कश्यप
शाहजहांपुरअरुण कुमार सागर
खीरीअजय मिश्रा टेनी
लखनऊराजनाथ सिंह
अमेठीस्मृति ईरानी
प्रतापगढ़संगम लाल गुप्ता
फर्रुखाबादमकेश राजपूत
इटावा रामशंकर कठेरिया
कन्नौजसुब्रत पाठक
अकबरपुरदेवेंद्र सिंह भोले
जालौनभानु प्रताप सिंह वर्मा
झांसीअनुराग शर्मा
हमीरपुरकुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
बांदाआर.के. सिंह पटेल
फतेहपुरसाध्वी निरंजन ज्योति
बाराबंकीउपेंद्र सिंह रावत
फैजाबादलल्लू सिंह
अंबेडकरनगररितेश पांडे
श्रावस्तीसाकेत मिश्रा
गोंडाकीर्ति वर्धन सिंह
डुमरियागंजजगदंबिका पाल
बस्तीहरीश द्विवेदी
संतकबीर नरगरप्रवीण कुमार निषाद
महाराजगंजपंकज चौधरी
गोरखपुररवि किशन
कुशीनगरविजय कुमार दुबे
बांसगांवकमलेश पासवान
लालगंजनीलम सोनकर
आजमगढ़दिनेश लाल यादव निरहुआ
सलेमपुररवींद्र कुशवाहा
जौनपुरकृपाशंकर सिंह
चंदौलीमहेंद्र नाथ पांडे

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: BJP कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट में किसे मिला मौका, किसका कटा पत्ता? देखें पूरी सूची यहां