Lok Sabha Elections: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए देश के प्रमुख राजनीतिक दल तैयारियों में लग गए हैं. वहीं, चुनाव से पहले सर्वे के नतीजे भी सामने आए हैं. जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन ( NDA) को कई सीटों का नुकसान होते और इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लुसिव एलायंस (INDIA) को फायदा होते दिखाया गया है.

बावजूद इसके INDIA TV-CNX के हालिया सर्वे के नतीजे बता रहे हैं कि 18वीं लोकसभा के लिए होने वाले आम चुनाव में एनडीए एक बार फिर सत्तासीन होने जा रही है. सर्वे के मुताबिक अगर अभी देश में लोकसभा चुनाव करा लिए जाएं तो एऩडीए को 318 और इंडिया को 175 सीटें मिलने का अनुमान है.

NDA को इतनी सीटों का नुकसान 

आंकडों के अऩुसार 2024 के लोकसभा चुनाव में एऩडीए को कुल 318 सीटें मिलने की संभावना है. जबकि पिछले चुनाव 2019 में एऩडीए को 353 सीटें मिली थीं. इस तरह से एनडीए को कुल 35 सीटों का नुकसान होते दिख रहा है. वहीं एनडीए का नेतृत्व करने वाली प्रमुख पार्टी बीजेपी को भी व्यक्तिगत रूप से नुकसान हो रहा है. उसे इस बार के सर्वे में 290 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. पिछली बार 2019 के चुनाव में बीजेपी को 303 सीटें मिलीं थीं. इस तरह से पार्टी को 13 सीटों का नुकसान हो रहा है.

एनडीए को यहां हो रहा है अधिक नुकसान

एनडीए को पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और बिहार में अधिक नुकसान हो रहा है. पंजाब में तो एनडीए अपना खाता खोलते भी नहीं दिख रहा. वहीं दिल्ली में 2, राजस्थान 4, मध्य प्रदेश 4 और बिहार में करीब 15 सीटों का नुकसान होने की संभावना है. इस बार इंडिया के रूप में मैदान में उतर रहे विपक्षी गठबंधन को करीब 65 सीटों का फायदा मिलते दिख रहा है. पिछली बार विपक्षी गठबंधन यूपीए को 110 सीटें मिली थीं. हालांकि उस समय ममता दीदी की टीएमसी, नीतीश कुमार की जेडीयू और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) गठबंधन में शामिल नहीं थे.  

ये भी पढ़ेः Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, सभी 48 सीटों पर प्रभारी किए नियुक्त