Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच उत्तर प्रदेश (यूपी) की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि राज्य की कुल 14 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार बदल दिए हैं. पार्टी की ओर तीसरे चरण के मतदान से ऐन पहले जिन कैंडिडेट्स को बदला गया, उनमें जौनपुर और बस्ती के प्रत्याशी शामिल हैं.

आइए, जानते हैं कि किन-किन जगहों पर बसपा के प्रत्याशी बदले गए हैं:

लोकसभा सीट का नाम पुराने उम्मीदवार का नामनए प्रत्याशी का नाम
1- जौनपुरश्रीकला रेड्डी (पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी)श्याम सिंह यादव (निवर्तमान सांसद)
2- बस्ती दयाशंकर मिश्रालवकुश पटेल
3- वाराणसीपहले- अतहर जमाल लारी, फिर- सैयद नियाज अली मंजू अतहर जमाल लारी
4- आजमगढ़ पहले- भीम राजभर, फिर- सबीहा अंसारीमसूद अहमद (कांग्रेस छोड़कर आई सबीहा अंसारी के पति)
5- अलीगढ़गुफरान नूरहितेंद्र उपाध्याय
6- मथुराकमलकांत उपमन्युचौधरी सुरेश सिंह
7- फिरोजाबादसत्येंद्र जैन सोलीचौधरी सुरेश सिंह
8- झांसीराकेश कुशवाहारवि कुशवाहा
9- डुमरियागंजख्वाजा शमसुद्दीनमोहम्मद नदीम मिर्जा
10- संतकबीर नगरपहले- मोहम्मद आलम, फिर- सैयद दानिश अशरफनदीम अशरफ
11- मैनपुरीगुलशन शाक्यशिव प्रसाद यादव
12- गाजियाबादअंशय कालरा उर्फ रॉकीनंद किशोर पुंडीर
13- अमेठीरवि प्रकाश मौर्यनन्हें सिंह चौहान
14- भदोहीपहले- अतहर अंसारी, बाद में- इरफान अहमदहरिशंकर सिंह चौहान

जौनपुर में सामने आई यह वजह!

अंग्रेजी अखबार 'इकनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, जौनपुर और बस्ती में बदले गए बसपा कैंडिडेट्स को लेकर पार्टी के जोनल कॉर्डिनेटर घनश्याम खारवार ने कहा- पार्टी की ओर से जौनपुर में उम्मीदवार (श्रीकला सिंह) नहीं बदला गया है. वहां पर उनके पति धनंजय सिंह ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी चुनाव नहीं लड़ेंगी.

धनंजय सिंह की ओर से कहा गया- मेरी पत्नी बसपा के आखिरी वक्त पर लिए गए फैसले से आहत हैं. नामांकन के अंतिम दिन हम लोग नॉमिनेशन भी नहीं दे पाए पर मैं समर्थकों के साथ हूं और अगले दो से तीन दिन में आगे का फैसला लूंगा. हमारे समर्थन के बगैर कोई भी जौनपुर का सांसद नहीं बन सकता है.

चुनाव के बीच भ्रमित हैं मायावती?

बसपा की ओर से इन सीटों पर जिस तरह उम्मीदवार बदले गए, उसके आधार पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. राजनीतिक विश्लेषकों से लेकर चुनावी जानकारों की ओर से ऐसी आशंका जताई गई कि कहीं मायावती और बसपा भ्रम की स्थिति में तो नहीं है. हालांकि, पार्टी की ओर से प्रत्याशी बदले जाने को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है.

यह भी पढ़ेंः तीसरे फेज में इन नौ सीटों पर है टफ फाइट, देखिए कहां किसका पलड़ा भारी