Lok Sabha Election 2024 Highlights: जेल में बंद झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन पर पत्नी का बड़ा दावा, बोलीं- BJP जानती थी कि...
Lok Sabha Elections 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत तीसरे चरण का मतदान सात मई 2024 को होगा. इस बार आम चुनाव सात चरण में हो रहे हैं, जबकि चार जून को नतीजे आएंगे.
एबीपी लाइव डेस्कLast Updated: 29 Apr 2024 07:08 PM

बैकग्राउंड
Lok Sabha Election 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दो चरण का मतदान हो चुका है, जबकि तीसरे चरण के लिए वोटिंग सात मई, 2024 को होगी. इस फेज...More
Lok Sabha Election 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दो चरण का मतदान हो चुका है, जबकि तीसरे चरण के लिए वोटिंग सात मई, 2024 को होगी. इस फेज में 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होनी है. बीजेपी-कांग्रेस, सपा-बसपा समेत सभी पार्टियां तीसरे चरण के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आई हैं. इस बीच, दिल्ली उच्च न्यायालय ने 29 अप्रैल 2024 को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी. याचिका में पीएम पर देवी-देवताओं के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की मांग की गई थी. जस्टिस सचिन दत्ता ने कहा कि याचिका में कोई दम नहीं है और यह पूरी तरह से एक गलत धारणा पर आधारित थी.इससे पहले, 35 साल से इंदौर लोकसभा सीट पर जीत की बाट जोह रही कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए नामांकन वापसी के आखिरी दिन पर्चा वापस ले लिया. वह सोमवार को ही बीजेपी में औपचारिक रूप से शामिल हो गए, जबकि कर्नाटक में पीएम मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने जोर देकर कहा कि वह किसी भी सूरत में ऐसा नहीं होने देंगे.
Lok Sabha Election 2024 Live: कल्पना सोरेन ने पति को लेकर और क्या कहा? देखिए