Lok Sabha Election Live: बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, 26 सीट पर लड़ेगी आरजेडी
Lok Sabha Election Live: सीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इस दौरान उनके साथ महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता मौजूद रहेंगे.
एबीपी लाइवLast Updated: 29 Mar 2024 07:08 PM

बैकग्राउंड
Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव के लिए बिहार कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है. शुक्रवार ( 29 मार्च)...More
Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव के लिए बिहार कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है. शुक्रवार ( 29 मार्च) को दोपहर 12 बजे पटना में आरजेडी कार्यालय में सीट बंटवारे का ऐलान किया जाएगा.सीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इस दौरान उनके साथ महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता मौजूद रहेंगे. सभी नेता संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करेंगे. सूत्रों के मुताबिक आरजेडी 26, कांग्रेस 9 और वाम दल 5 सीटों पर लड़ेंगे, वहीं, पूर्णिया सीट आरजेडी के पास रहेगी.उधर मुंबई में प्रकाश आंबेडकर की दोपहपर 2 बजे मेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान प्रकाश आंबेडकर बताएंगे कि MVA के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन क्यों नहीं हो सका. वह इस बात का भी खुलासा करेंगे के महाराष्ट्र में VBA खिलाफ कौन साजिश रच रहा था.यह भी पढ़ें- TV9 Bharatvarsh Survey: यूपी की जिन सीटों पर चलता था मुख्तार अंसारी का सिक्का, लोकसभा चुनाव में वहां कौन जीत सकता है? सर्वे का खुलासा
Lok Sabha Election Live: अनुराग ठाकुर बोले- नाम का गठबंधन है I.N.D.I.A.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि I.N.D.I.A. नाम का गठबंधन है. पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी. पश्चिम बंगाल में भी विपक्षी दलों का गठबंधन नहीं है. यह गठबंधन सिर्फ दिखावे के लिए बना है.