नई दिल्ली: अभिनेता से नेता बने सनी देयोल ने अजमेर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार भागीरथ चौधरी के समर्थन में रोड शो किया. सनी देयोल ने अजमेर के राजा साइकल चौराहे से रोड शो शुरू किया जो क़रीब पांच किलोमीटर बाद नया बाज़ार में ख़त्म हुआ.

रोड शो के दौरान ऑडी कार में सवार होकर सनी देयोल ने सन रूफ से बाहर आकर लोगों का पूरे रास्ते अभिवादन किया. सनी के साथ भागीरथ चौधरी भी रोड शो में शामिल रहे.राजस्थान के अजमेर जिले में 29 अप्रैल को मतदान होगा, ऐसे में आज प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

सनी देओल का रोड शो सुबह करीब सवा 11 बजे शहर के राजा साइकिल चौराहे से शुरू हुआ, जो श्रीनगर रोड, मार्टिण्डल ब्रिज, जीसीए, केसरगंज, डिग्गी बाजार, मदारगेट, गांधी भवन, कचहरी रोड सहित अन्य मार्गो से होता हुआ नया बाजार पर सम्पन्न हुआ, रोड शो का जगह जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया, रोड शो में हजारों की संख्या ने प्रशंसक व बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी देखें