अहमदाबाद: बीजेपी के साथ संबंध पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच पहले मतभेद थे, लेकिन अब वे हल हो गए हैं. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो उनकी बराबरी कर सके.

गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के पर्चा दाखिल करने से पहले उद्धव ठाकरे ने एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही. अमित शाह के नामांकन दाखिल करने के समय वहां उद्धव ठाकरे के अलावा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान मौजूद थे.

उद्धव ठाकरे ने गांधीनगर में कहा कि वह यहां अमित शाह को शुभकामनाएं देने के लिए रैली में शामिल हुए हैं. शिवसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘कई लोग सवाल करेंगे कि मैं यहां क्यों हूं. कई लोग खुश हैं कि मैं यहां हूं लेकिन कुछ लोगों को इससे तकलीफ जरूर होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग इस बात की खुशी मना रहे थे कि एक जैसी विचारधारा वाली पार्टियां आपस में लड़ रही हैं. हमारे बीच कुछ मनमुटाव था, लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मेरे बातचीत से सब हल हो गया.’’

शिवसेना चीफ ने कहा, ‘‘हमारे समान लक्ष्य हैं. हमारी विचारधारा और दिल एक साथ बंधे है. हम एकसाथ इसलिए आए हैं क्योंकि हिन्दुत्व हमें बांधता है.’’ ठाकरे ने कहा कि पिछले पांच सालों में बीजेपी और शिवसेना के बीच जो हुआ वह अब इतिहास है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इन पिछले पांच साल से पहले भी हमारा 25 साल का इतिहास है. आज हमारी सोच एक है, हमारी विचारधारा एक है और हमारे नेता भी एक हैं.

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस का प्रचार अभियान सुस्त, अप्रैल से दम भरेगी पार्टीअब भारत के इन 1,000 रेलवे स्टेशन पर मुफ्त में पाएं Wi-Fi की सुविधा, ये है पूरी जानकारीजेट एयरवेज: 1000 से अधिक पायलटों ने दी विमान नहीं उड़ाने की धमकी, ये है वजह देखें वीडियो-