अमेठी: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार चार मई को अमेठी में होंगे. यह जानकारी बीजेपी के मीडिया संयोजक वेद प्रकाश तिवारी ने दी. उन्होंने बताया कि अमित शाह अमेठी नगर में बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी के समर्थन में करीब तीन किलोमीटर का रोडशो करेंगे. शाह दोपहर दो बजे अमेठी पहुंचेंगे. अमेठी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में वह रोड-शो करेंगे.

बीजेपी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि रोड-शो रामलीला मैदान, अमेठी से दोपहर दो बजे प्रारम्भ होगा. इसके पहले शाह फतेहपुर में पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को दोपहर 12.30 बजे संबोधित करेंगे.

शाह अमेठी में रामलीला मैदान से देवी पाटन मंदिर तक रोड शो करेंगे. अमेठी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दे रही हैं.

पीएम मोदी का प्रियंका गांधी पर तंज, कहा- 'स्नेक' नहीं अब 'माउस' पकड़कर आगे बढ़ रहा है भारत

यह भी देखें