Lok Sabha Election 2019: अमित शाह और सीएम योगी आज पश्चिमी यूपी में करेंगे जनसभाएं, ये है पूरा कार्यक्रम
एजेंसी | 31 Mar 2019 11:47 AM (IST)
बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे और गुरूवार 23 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस चुनाव में 90 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.5 करोड़ 18-19 साल के मतदाता पहली बार वोट करेंगे. वहीं, नौकरी पेशा वाले मतदाताओं की संख्या 1.60 करोड़ है.

(फाइल फोटो)
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में लगातार जनसभाएं कर उनके पक्ष में माहौल तैयार कर रही है. इसी क्रम में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिमी यूपी में दो जनसभाओं में भाग लेंगे. यूपी: प्रियंका गांधी ने कहा- 'राजशाही? मेरा परिवार उससे मुक्त है' प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे के मुताबिक, "अमित शाह भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह के समर्थन में बागपत में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, तो दूसरी रैली नगीना के प्रत्याशी डॉ यशवंत सिंह के लिए आयोजित की गई है.' उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में वी.के. सिंह के समर्थन में दो चुनावी जनसभाएं करेंगे. मुख्यमंत्री पहले लोनी में रैली को संबोधित करेंगे, फिर वह गाजियाबाद के घंटाघर, रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने के तुरंत बाद गौतमबुद्धनगर के बिसाहड़ा की जनसभा में भाग लेंगे." यूपी: योगी सरकार में मंत्री चेतन चौहान के विवादित बोल, राहुल और प्रियंका को बताया 'नकलची बंदर' इस बार देश में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है और यूपी में सभी सातों सीटों पर चुनाव होगा. पहले चरण का चुनाव जहां 11 अप्रैल को होगा वहीं सातवें और आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी और इसी दिन पता चलेगा कि देश में किस पार्टी के हाथ में सत्ता आती है.