केरल चुनाव से पहले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें कई कल्याणकारी योजनाओं और “5+1 गारंटी” का ऐलान किया गया है. एर्नाकुलम में आयोजित कार्यक्रम में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने घोषणापत्र जारी किया. इस मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

Continues below advertisement

सतीशन ने बताया कि यह घोषणापत्र उन पांच प्रमुख गारंटियों पर आधारित है, जिनकी घोषणा राहुल गांधी ने तिरुवनंतपुरम में ‘पुथु युग यात्रा’ के समापन के दौरान की थी. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर UDF कल्याण पेंशन को ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 कर देगी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अलग सरकारी विभाग भी बनाएगी.

तेलंगाना मॉडल का हवाला देते हुए सतीशन ने कहा कि जिस तरह रेवंत रेड्डी ने 100 दिनों के भीतर अपने वादे पूरे किए, उसी तरह UDF भी अपने वादों को लागू करेगा.

Continues below advertisement

घोषणापत्र की प्रमुख गारंटियाँ इस प्रकार हैं:

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा

कॉलेज जाने वाली छात्राओं को ₹1,000 मासिक सहायता

पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नाम पर ₹25 लाख का स्वास्थ्य बीमा

कल्याण पेंशन को बढ़ाकर ₹3,000 करना

युवाओं के लिए ब्याज-मुक्त ऋण और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग मंत्रालय का गठन

UDF ने इन घोषणाओं के जरिए युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को साधने की कोशिश की है.