Karnataka Election 2023 Highlights: दो दिनों में बंटा पीएम मोदी का मेगा रोड शो, कर्नाटक में बसपा और सपा भी करेगी रैलियां

Karnataka Election 2023 Highlights: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के एबीपी लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. कर्नाटक चुनाव पर नए अपडेट्स और लेटेस्ट ब्रेकिंग के लिए यहां बने रहिए.

ABP LiveLast Updated: 05 May 2023 04:11 PM

बैकग्राउंड

Karnataka Election 2023 Live: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का जोरदार प्रचार अब दो दिनों में विभाजित हो गया है. शनिवार (6 मई)...More

'कांग्रेस गलतियां करती है और फिर ओवररिएक्ट करती है'

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि 'वरुणा में हमारे पास पहले दिन से बीजेपी उम्मीदवार के लिए एक सकारात्मक रिपोर्ट है. हम सर्वेक्षणों से अधिक संख्या की उम्मीद कर रहे हैं. हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा'.


उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस हताश है, गलतियां करती है और फिर ओवररिएक्ट करती है. उनकी विश्वसनीयता नहीं है. लोगों द्वारा अपनी गलती पर प्रतिक्रिया देने के ठीक बाद वे कह रहे हैं कि वे हनुमान मंदिर बनाएंगे. जैसा कि हम वरुणा में मजबूत कर रहे हैं, सिद्धारमैया फिल्मी सितारों को ला रहे हैं. वे गलतियाँ करते हैं और फिर स्पष्टीकरण देते हैं. कैमरे की इस दुनिया में वे अपनी गलती को सही नहीं ठहरा सकते. पीएम के दौरे से हमें फायदा होगा'.