Jhagadia Assembly: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव लड़ रहीं सभी पार्टियों के दिग्गज नेता प्रचार करने में जुटे हैं. चुनाव के आखिरी वक्त में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसके अलावा ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन और छोटू वसावा की भारतीय ट्राइबल पार्टी भी गुजरात चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं.
1990 से छोटू वसावा विधायकगुजरात की झगड़िया विधानसभा राज्य की सबसे वीवीआईजी सीटों में से एक है. झगड़िया भारतीय ट्राइबल पार्टी के संस्थापक छोटू वसावा की पारंपरिक सीट है, यहां से वसावा लगातार 7 बार विधायक करे हैं. छोटू वसावा ने झगड़िया से सबसे पहली बार साल 1990 में जनता दल के टिकट पर चुनाव जीता था. तब से इस सीट पर उन्हें कोई हरा नहीं पाया है.
बाप-बेटे आमने सामनेझगड़िया निर्वाचन क्षेत्र में बीटीपी के संस्थापक और उनके बेटे महेश वसावा के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है. जहां बेटे महेश वसावा ने बीटीपी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया, वहीं उनके पिता और पार्टी के संस्थापक छोटू वसावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, इस सीट पर कांग्रेस के फतेहसिंह अमनभाई वसावा, आप की उर्मिला भगत और बीजेपी के रितेशभाई वसावा के बीच मुकाबला देखा जा रहा है.
2017 में भारतीय ट्राइबल पार्टी से छोटू भाई वसावा ने बीजेपी के रावजीभाई ईश्वरभाई वसावा को 48948 वोटों के मार्जिन से हराया था. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में राज्य का सरताज कौन होगा, इसके लिए सभी दल तैयार हैं. राज्य में पहले चरण में 89 सीटों के लिए 1 दिसंबर को मतदान होंगे और दूसरे चरण के मतदान 5 दिसंबर को होंगे. लेकिन बीजेपी और कांग्रेस गुजरात की 182 में से 27 सीटों पर खासतौर पर ज्यादा फोकस कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: 2017 के चुनाव में 1% से कम वोट शेयर वाली पार्टियां इसबार अधिक उम्मीदवारों के साथ मैदान में
