गुजरात विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी साल 2024 से पहले जोरदार जीत दर्ज कर संदेश देना चाहती है कि पूरे देश में अभी भी मोदी लहर कायम है तो वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे दल लगातार चुनावी मुद्दों को उठा कर जनता से मौजूदा बीजेपी सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील कर रही है. ऐसे में आइए जानते हैं किन मुद्दों की गूंज गुजरात विधानसभा चुनाव में है.

कौन-कौन से मुद्दे हैं महत्वपूर्ण

1- किसान

विपक्ष जिन मुद्दों को उठा रहा है उसमें किसान सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है. देश की राजनीति में पिछले दो सालों में किसानों का मुद्दा काफी महत्वपूर्ण रहा है. कृषि कानून को लेकर बीजेपी सरकार बैकफुट पर चली गई थी. विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है, लेकिन किसानों का नहीं. ऐसे में किसानों के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है.

2. बेरोजगारी

युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही...विपक्ष लगातार सरकार पर राज्य में बढ़ती बेरोजगारी दर को लेकर हमला कर रही है. भर्ती परीक्षाओं में देरी का भी मुद्दा हावी रह सकता है.

3- महंगाईमहंगाई का मुद्दा हर चुनाव की तरह गुजरात विधानसभा चुनाव में भी विपक्ष द्वारा उठाया जा रहा है. एलपीजी के दामों में बढोतरी और तेल के बढ़ते दामों की चर्चा विपक्ष कर रही है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों, सब्जियों और खाद्य पदार्थों की महंगाई को लेकर विपक्ष रैलियों में सरकार को निशाने पर ले रही है.

विपक्ष से इतर सत्ता पक्ष के चुनावी मुद्दे अलग हैं. बीजेपी विकास, राष्ट्र सुरक्षा, आम लोगों की सहूलियत, गरीबों-किसानों को मजबूत बनाने के मुद्दे पर चुनावी मैदान पर उतरने का फैसला लिया है.

कब होंगे चुनावआपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 68 सदस्य विधानसभा के लिए वोटिंग 12 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी. जबकि गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है.