Elections 2022 Live: PM मोदी की गुजरात में आज रैली, BJP के दो दर्जन से ज्यादा नेता करेंगे प्रचार

Assembly Elections 2022 Live: बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग एक और पांच दिसंबर को है. राज्य की सभी 182 सीटों पर नतीजे आठ दिसंबर को घोषित की जाएंगी.

ABP LiveLast Updated: 19 Nov 2022 02:45 PM

बैकग्राउंड

Assembly Elections 2022 Live: गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब अपने अभियान को शुरू कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले एक पखवाड़े...More

कांग्रेस के शासनकाल के दौरान गुजरात को कर्फ्यू के राज्य के रूप में जाना जाता था- जेपी नड्डा

बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए नवसारी, अंकलेश्वर और राजकोट (पूर्व) में तीन रैलियों की योजना बनाई है. नवसारी की जनसभा में जेपी नड्डा ने हिंदुत्व के विचारक सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आपत्तिजनक बयान दिए जाने का आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर सियासी हमला करते हुए केंद्र में मोदी सरकार के तहत विकास के बारे में बात की. जेपी नड्डा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान गुजरात को कर्फ्यू के राज्य के रूप में जाना जाता था. उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के सीएम बनने के बाद गुजरात में कहीं पर भी कर्फ्यू जैसे हालात नहीं बने थे.