Election Results Reactions Highlights: पीएम मोदी ने 3 राज्यों में जीत के बाद जनता का आभार जताया, राहुल गांधी बोले- 'जारी रहेगी विचारधारा की लड़ाई'

Election Results Reactions 2023 Highlights: 5 राज्यों में अब नतीजों की बारी है. रुझानों में बीजेपी को तीन राज्यों में बहुमत मिलता नजर आ रहा है. इस बीच राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

एबीपी लाइवLast Updated: 03 Dec 2023 05:33 PM

बैकग्राउंड

Election Results 2023 Reactions Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद अब मतगणना की बारी है. रविवार (3 दिसंबर) को चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और...More

Election Results 2023 Reactions Live: तीन राज्यों में हार और तेलंगाना में जीत पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन

कांग्रेस के प्रदर्शन पर सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी. तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद. प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे." सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।