नई दिल्ली: कांग्रेस ने अमेरिका की मशूहर पत्रिका 'टाइम' के मुख्य पृष्ठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' के शीर्षक के साथ स्थान देने के बाद शुक्रवार को इसे लेकर उन पर निशाना साधा. पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने पहले अंग्रेजों को भगाया था और अब मोदी को हटाएगी.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पत्रिका का मुख्य पृष्ठ शेयर करते हुए कहा, ''मोदी जी की परिभाषा- फूट डालों और राज करो!'' उन्होंने कहा, ''कांग्रेस ने पहले अंग्रेज़ों को भगाया, अब मोदी जी को हटायेंगे!''

गौरतलब है कि 'टाइम' ने अपने ताजा अंक में प्रधानमंत्री मोदी को मुख्य पृष्ठ पर स्थान दिया और इसका शीर्षक 'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' दिया है.

राफेल सौदे की जांच की मांग पर SC ने फैसला सुरक्षित रखा, राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना मामले पर भी आएगा फैसला

यह भी देखें