Assembly Election Live Update: स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Election 2022: योगी सरकार से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. उन्होंने अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली.

ABP LiveLast Updated: 14 Jan 2022 01:47 PM

बैकग्राउंड

Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की तारीखों के एलान के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है. नेताओं का दल बदलने का सिलसिला...More

धर्म सिंह सैनी भी सपा में शामिल

स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा धर्म सिंह सैनी भी सपा में शामिल हो गए हैं. इन दोनों के अलावा बीजेपी से इस्तीफा देने वाले कई विधायक भी सपा में शामिल हुए हैं.