Assembly Elections 2026 Live: 'बीजेपी को वोट न दें क्योंकि...', शशि थरूर का केरल चुनाव पर बड़ा बयान, बताया किसकी होगी जीत

Assembly Elections 2026 Live: पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से जुड़ी हर बड़ी खबर, सीटों का गणित, वोटिंग अपडेट, Exit Polls और इलेक्शन रिजल्ट की पल-पल की जानकारी यहां पाएं.

Advertisement

एबीपी लाइवLast Updated: 27 Mar 2026 04:51 PM

बैकग्राउंड

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस बार पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी...More

Assembly Elections 2026 Live: ममता बनर्जी का प्लेन खराब मौसम की वजह से हुआ था लेट, अब क्या बोलीं सीएम?

खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फ्लाइट कल कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी, जिसके चलते एहतियातन करीब 20 मिनट के लिए उड़ान संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया.


घटना के बाद ममता बनर्जी ने पायलट की सराहना करते हुए कहा, 'विमान के पायलट बहुत अच्छे थे. उन्होंने मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया.' उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस बारे में और कुछ नहीं कहना चाहती.'


जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण विमान को निर्धारित समय पर उतारना संभव नहीं हो सका. एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ानों को कुछ समय के लिए रोका, जिससे किसी भी तरह की जोखिम भरी स्थिति से बचा जा सके. हालांकि, स्थिति सामान्य होने के बाद उड़ान सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं.

© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.