Assembly Election 2022 Live Updates: अमित शाह ने बांके बिहारी मंदिर में की पूजा, आज मथुरा में कर रहे हैं चुनाव प्रचार
Assembly Election 2022 Live Updates: आज राहुल गांधी पंजाब दौरे की शुरुआत अमृतसर से करेंगे तो वहीं, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बीजेपी के जितने दिग्गज हैं, वो सब पश्चिमी यूपी में प्रचार करने वाले हैं.
ABP LiveLast Updated: 27 Jan 2022 12:39 PM

बैकग्राउंड
Assembly Election 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार चरम पर है. आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल...More
Assembly Election 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार चरम पर है. आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब दौरे की शुरुआत अमृतसर से करेंगे तो वहीं, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बीजेपी के जितने दिग्गज हैं, वो सब पश्चिमी यूपी में प्रचार करने वाले हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घर-घर जाकर वोट मांगेंगे. अमित शाह आज मथुरा और नोएडा में प्रचार के लिए उतरेंगे. शुरुआत मथुरा से होगी, जहां कोरोना के साये में सीमित प्रचार की शर्तों के साथ वो घर-घर संपर्क अभियान करेंगे. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.राहुल गांधी पंजाब दौरे की शुरुआत आज अमृतसर से करेंगे. स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद दुर्गियाना मंदिर और रामतीर्थ जाएंगे. धर्मस्थलों के बाद जलंधर पहुंच कर वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे.सुबह 9 बजे अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में दर्शन करेंगे और पार्टी के 117 उम्मीदवारों के साथ लंगर में शामिल होंगे.सुबह 10 बजे अमृतसर में श्री दुर्ग्याना मंदिर में सभी 117 उम्मीदवारों के साथ दर्शन करेंगे.सुबह 11 बजे अमृतसर में भगवान वाल्मिकी तीर्थ स्थल में सभी 117 उम्मीदवारों के साथ दर्शन करेंगे.दोपहर 2.45 बजे जालंधर के मीठापुर में वर्चुअल रैली "पंजाब फतेह" को संबोधित करेंगे.आज बीजेपी में शामिल होंगे किशोर उपाध्यायउत्तराखंड के कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय आज बीजेपी में शामिल होंगे. वह राज्य के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और मदन कौशिक की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता लेंगे. टिहरी से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. गौरतलब है कि बीजेपी के नेताओं से आधी रात को मिलने के इल्जाम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को समस्त पदों से हटा दिया था.पुष्कर धामी आज करेंगे नामांकनउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे. सुबह 11 बजे के करीब नामांकन दाखिल करेंगे. धामी खटीमा विधानसभा से तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं और जीत की हैट्रिक लगाने की उनके सामने चुनौती होगी.गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर आज पणजी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. गौरतलब है कि उत्पल पर्रिकर ने बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद पणजी निर्वाचन क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आगामी गोवा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. बीजेपी ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था.यूपी में आज जारी की जाएगी चौथे चरण के लिए अधिसूचना यूपी में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए अधिसूचना आज जारी की जाएगी. इसके साथ ही आज से नामांकन भरे जा सकेंगे. नामांकन तीन फरवरी तक दाखिल होंगे. नामांकन की जांच चार फरवरी तक की जाएगी और इसे सात फरवरी तक वापस लिया जा सकेगा. मतदान 23 फरवरी को होगा. तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होना है.यह भी पढ़ें-UP Elections: पश्चिमी यूपी की जंग और तेज, घर-घर जाकर वोट मांगेंगे BJP के दिग्गज, मुजफ्फरनगर में जयंत दिखाएंगे दमRRB-NTPC Result: प्रयागराज में छात्रों को पीटने के मामले में 6 पुलिसवाले सस्पेंड, पटना में कई कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ केस दर्ज
बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं- शाह
अमित शाह ने कहा, ''भाजपा की सरकार के बाद बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं. जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है. कहीं आज़म खान कहीं मुख्तार अंसारी ना जाने कितने फैला रखे थे. आज़म खान को जब पकड़ा तब CRPF की सारी धाराएं कम पड़ गईं. इतने मामले इन पर लगे.