Karnataka Exit Poll Results 2023 Highlights: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार! त्रिशंकु विधानसभा के भी प्रबल आसार, जेडीएस किंगमेकर

ABP Cvoter Karnataka Exit Poll Results 2023 LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद एक्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं. लाइव अपडेट्स के लिए एबीपी लाइव पर बने रहें-

ABP LiveLast Updated: 10 May 2023 08:11 PM

बैकग्राउंड

ABP News Cvoter Karnataka Exit Poll 2023 LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (10 मई) को मतदान किया गया. सभी 224 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए. लोगों ने...More

Karnataka Exit Poll: प्रियंक खरगे ने ये कहा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और चित्तापुर सीट से चुनाव लड़ रहे मौजूदा विधायक प्रियंक खरगे ने कहा, ''जैसा कि एग्जिट पोल के आंकड़े आ रहे हैं, कांग्रेस की सरकार आने वाली है, हम सरकार बनाने के बहुत करीब हैं. मुझे यकीन है कि 13 मई को मतगणना के बाद हम सरकार बनाएंगे.''