Maharashtra Election Result 2019 Live: बीजेपी 103, शिवसेना 60, एनसीपी 52 और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे
Maharashtra Election Result 2019: चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 102, शिवसेना 65, एनसीपी 54 और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है. वहीं राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस एक सीट पर आगे है. महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन आसानी से सरकार बनाती दिख रही है.
ABP News BureauLast Updated: 24 Oct 2019 01:59 PM

बैकग्राउंड
Maharashtra Election Result 2019 Live Update (महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम): महाराष्ट्र में पिछले करीब डेढ़ घंटे से वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में बीजेपी-शिवसेना आगे चल रही है. यहां...More
Maharashtra Election Result 2019 Live Update (महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम): महाराष्ट्र में पिछले करीब डेढ़ घंटे से वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में बीजेपी-शिवसेना आगे चल रही है. यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. शरद पवार की एनसीपी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस से आगे है. सुबह 10 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों को देखें तो बीजेपी 110, शिवसेना 73, कांग्रेस 37 और एनसीपी 50 सीटों पर आगे है.महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों के नतीजे आज घोषित होंगे. यहां सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना का मुकाबला कांग्रेस एनसीपी से है. राज्य में बहुमत का आंकड़ा 145 सीटों का है. एग्जिट पोल में बीजेपी-शिवसेना की जीत का दावा किया गया है. 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ी थी और बीजेपी ने 122 और शिवसेना ने 63 सीटें हासिल की थीं. दोनों दलों ने चुनाव बाद गठबंधन किया था.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि एनसीपी-कांग्रेस और अन्य सहयोगी मिलकर तय करेंगे कि आगे क्या करना है. हम शिवसेना के साथ नहीं जाएंगे. महाराष्ट्र की 288 सीटों में से 96 सीटों पर बीजेपी आगे है और चार सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं शिवसेना 57 सीटें जीती है और तीन पर आगे है. एनसीपी की बात करें तो एक सीट जीत चुकी है और 55 सीटों पर आगे है. वहीं कांग्रेस 45 सीटों पर आगे चल रही है.