Exit Poll 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा में एनडीए सरकार की प्रचंड जीत के साथ वापसी, विपक्ष धराशायी
एबीपी न्यूज़ के एग्ज़िट पोल के आंकड़ों की बात करें तो देश की आर्थिक राजधानी वाले प्रदेश महाराष्ट्र में जनता एक बार फिर बीजेपी शिवसेना गठबंधन पर भरोसा जताने जा रही है.
ABP News BureauLast Updated: 21 Oct 2019 09:45 PM
बैकग्राउंड
नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटिंग खत्म होने की ओर है. जो लोग 6 बजे से पहले लाइन में लग गये थे वो अब भी वोट दे रहे हैं ....More
नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटिंग खत्म होने की ओर है. जो लोग 6 बजे से पहले लाइन में लग गये थे वो अब भी वोट दे रहे हैं . चुनाव आयोग के आदेश का सम्मान करते हुए ABP न्यूज 6.30 बजे ही एग्जिट पोल का पहला आंकड़ा दर्शकों तक पहुंचाएगा. किस सूबे में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? कितने फीसदी वोट किस पार्टी की झोली में जा सकते हैं? पार्टियों के हारने और जीतने के पीछे के किरदार क्या होंगे. इन संभाविता हार-जीत के क्या मायने हो सकते हैं. ये भी आप एग्जिट पोल में देखेंगे. महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. नतीजें 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
हरियाणा में कुल 90 सीटों में से बीजेपी को 42 फीसदी और कांग्रेस को 26 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है. इसके अलावा जेजेपी के खाते में 19 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं और अन्य को 13 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है.