कोलकाताः WB Health NHM Counsellor DV Schedule 2020 Released: वेस्ट बंगाल हेल्थ डिपार्टमेंट ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत होने वाली काउंसलर पदों की भर्ती के डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड का शिड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है. वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने काउंसलर पदों के लिये आवेदन किया हो, वे वेस्ट बंगाल हेल्थ डिपार्टमेंट की आधिकारिक साइट पर जाकर शिड्यूल चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिये वेबसाइट का पता है www.wbhealth.gov.in. जैसा की वेबसाइट पर शिड्यूल के विषय में सूचना है काउंसलर पदों का वैरीफिकेशन 04/05 मार्च 2020 को होना तय हुआ है. इस संबंध में विस्तार से जानकारी के लिये संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

यहां होगा डीवी राउंड –

सभी उम्मीदवार जिन्हें डीवी राउंड के लिए बुलाया है, उन्हें नोटिस में दिये समय और तारीख के अनुसार नीचे दिये पते पर डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिये उपस्थित होना होगा. एक तो इस राउंड के लिये जाते समय सही समय पर पहुंचने का विशेष ध्यान रखें. दूसरा अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जो आपकी शिक्षा, पात्रता, अनुभव आदि को प्रमाणित करते हों, उन्हें साथ ले जाना न भूलें. नोटिस में उन कागजातों की सूची दी है, जिन्हें डीवी राउंड के लिये उम्मीदवारों को साथ ले जाना है. इसे ठीक से चेक कर लें और सभी दस्तावेज संग ले जायें. उम्मीदवारों को इस पते पर पहुंचना है - द्वितीय तल, कॉन्फ्रेंस हॉल, ग्रांटघर भवन (पुराना एनएचएम भवन), स्वास्थ भवन परिसर, जीएन - 29, सॉल्ट लेक सिटी, सेक्टर-वी, कोलकाता-700091.

ऐसे करें शिड्यूल डाउनलोड –

वेस्ट बंगाल हेल्थ डिपार्टमेंट के काउंसलर पदों के लिये होने वाले डीवी राउंड का शिड्यूल डाउनलोड करने के लिये सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी www.wbhealth.gov.in पर जाएं. यहां होम पेज पर दिए गए लिंक " Notice regarding original testimonials verification under NHM " नाम का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें. इतना करते ही एक नई विंडो खुलेगी जहां आपको डीवी राउंड शिड्यूल की पीडीएफ मिल जायेगी. वहां से उसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI