UPSC Releases Exam Schedule 2021: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने साल 2021 का एनुअल कैलेंडर लांच कर दिया है. सभी परीक्षाओं का शेड्यूल यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है, ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस है upsc.gov.in. इस साल के कैलेंडर में कुछ बदलाव कोविड – 19 के कारण किए गए हैं वहीं कुछ नयी चीजें भी इस साल इंट्रोड्यूस की गई हैं. सभी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए यूपीएससी की वेबसाइट देख सकते हैं. हालांकि यूपीएससी की सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली परीक्षाओं में से एक सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) की प्री परीक्षा की आयोजन तिथि 27 जून 2021 तय की गई है. सामान्यतः यूपीएससी सीएसई प्रिलिम्स परीक्षा मई या जून के आरंभ में आयोजित होती है लेकिन इस बार कोरोना के कारण शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है. साल 2020 की प्री परीक्षा भी मई के महीने में होनी थी जो टलते-टलते 04 अक्टूबर तक पहुंच गई है. अब इस महीने में परीक्षा आयोजित होगी. सभी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल आप वेबसाइट पर देख सकते हैं. यहां कुछ मुख्य परीक्षाओं की जानकारी हम दे रहे हैं.

परीक्षा शेड्यूल –

 

परीक्षा का नामनोटिफिकेशन की तारीख आवेदन की अंतिम तारीखपरीक्षा तिथि
कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट प्री परीक्षा 202107.10.202027.10.202021.02.2021
सीडीएस परीक्षा (I) 202128.10.202017.11.202007.02.2021
एनडीए और एनए परीक्षा (I) 202130.12.202019.01.202118.04.2021
सिविल सर्विसेस प्री परीक्षा 2021, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्री परीक्षा 202110.02.202102.03.202127.06.2021
इंजीनियरिंग सर्विसेस प्री परीक्षा 202107.04.202127.04.202118.07.2021
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस एग्जाम 202115.04.202105.05.202108.08.2021
कंबाइंड मेडिकल सर्विसेस एग्जाम 202105.05.202125.05.202129.08.2021
एनडीए और एनए परीक्षा (II) 202109.06.202129.06.202105.09.2021
सिविल सर्विसेस मुख्य परीक्षा 202117.09.2021
सीडीएस परीक्षा (II) 202104.08.202124.08.2021

14.11.2021

Admission 2020: IGNOU ने आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई, पढ़ें पूरी खबरJEE मेन एडमिट कार्ड 2020 हुआ जारी, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI