यूपीएससी ने सीडीएस 2 परीक्षा 2026 का लिखित रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 8,956 उम्मीदवार प्रक्रिया के अगले चरण में जाएंगे. परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती में महज लिखित परीक्षा में पास करने का मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवारों का सेना में अफसर बनने के लिए अंतिम चयन हो गया है. दरअसल सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब सेवा चयन बोर्ड इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके साथ ही उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से भी गुजरना होगा.
वहीं आपको बता दें कि सीडीएस 2 परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी. लागू पात्रता शर्तों के अधीन उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में एडमिशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट PdF
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की upsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद लिखित परीक्षा रिजल्ट सेक्शन को खोलें.
- अब संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2, 2026 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को लिस्ट खोलने के लिए रिजल्ट की पीडीएफ फाइल पर क्लिक करना होगा.
- अब अपने रोल नंबर को कंट्रोल एफ की मदद से पीडीएफ में सर्च कर लें.
- लास्ट में पीडीएफ को डाउनलोड करके इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
CDS 2 रिजल्ट के बाद अब आगे क्या होगा?
सीडीएस 2 की लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब परीक्षा के दूसरे चरण यानी इंटरव्यू से गुजरना होगा. उम्मीदवारों का इंटरव्यू सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड कराएगा. इस प्रक्रिया में इंटरव्यू को सेना में अफसर बनने के लिए उम्मीदवारों के लिए जरूरी चरण माना जाता है. वहीं उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए भारतीय सेवा भर्ती निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. जो उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना करना है.
ये भी पढ़ें-राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
किन अकादमी के लिए हो रहा चयन?
सीडीएस 2 परीक्षा के जरिए भारतीय सशस्त्र बलों की अलग-अलग प्रशिक्षण अकादमी में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है. इन अकादमियों में भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी के लिए चयन होता है. वहीं अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए इसमें अलग-अलग पाठ्यक्रम शामिल है.
इंटरव्यू के लिए कौन सा डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी?
इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कई डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखना होंगे. इनमें सबसे जरूरी आयु प्रमाण पत्र और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़े मूल डॉक्यूमेंट जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवारों को अपनी जन्म तिथि साबित करने वाले डॉक्यूमेंट भी तैयार रखना होंगे. वहीं आईडी प्रूफ और फोटो जैसे डॉक्यूमेंट भी तैयार रखना होंगे. इसके अलावा अगर किसी उम्मीदवार के मामले में राष्ट्रीय कैडेट कोर का प्रमाण पत्र लागू होता है, तो उसे भी तैयार रखना होगा.
ये भी पढ़ें-BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI