उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने  UPPSC एग्रीकल्चर सर्विसेस 2021 परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके अनुसार UPPSC एग्रीकल्चर सर्विसेस 2021 प्रारंभिक परीक्षा 1 अगस्त  2021 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ज्यादा डिटेल्स ले सकते हैं.

जल्द जारी होंगे UPPSC एग्रीकल्चर सर्विसेस 2021 के एडमिट कार्डउम्मीद की जा रही है कि  UPPSC एग्रीकल्चर सर्विसेस 2021 प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जुलाई 2021 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं. गौरतलब है कि परीक्षा पहले मई 2021 के लिए निर्धारित की गई थी. हालांकि कोविड-19  की दूसरी लहर की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था. बता दें कि  मेन्स परीक्षा नवंबर 2021 में आयोजित की जाएगी.

UPPSC एग्रीकल्चर सर्विसेस 2021 परीक्षा- महत्वपूर्ण तिथियांUPPSC एग्रीकल्चर सर्विसेस 2021 प्रीलिम्स – 1 अगस्त 2021UPPSC एग्रीकल्चर सर्विसेस 2021 मेन एग्जाम – 26 नवम्बर 2021UPPSC एग्रीकल्चर सर्विसेस 2021 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड – जुलाई के तीसरे और चौथे हफ्ते में जारी

564 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हो रही है परीक्षाUPPSC एग्रीकल्चर सर्विसेस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल होंगे. इस परीक्षा के माध्यम से आयोग 564 पदों पर भर्ती करेगा. इन पदों में डिस्ट्रिक्ट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर, प्रिंसिपल गवर्नमेंट फूड साइंस ट्रेनिंग सेंटर/ फूड प्रोसेसिंग ऑफिसर और सीनियर तकनीकी सहायक पद शामिल हैं. प्रारंभिक परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.प्रारंभिक परीक्षा क्लियर करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए एक और फॉर्म भरेंगे.उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रेग्यूलर विजिट करें.

ये भी पढ़ें

IBPS Clerk 2021 Notification : क्लर्क के 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आज से करें अप्लाई

School Reopening Update: बिहार, हरियाणा सहित किन राज्यों में स्कूल खोले जाने का एलान हो चुका है, जानिए


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI